प्रत्येक राज्य में होगा राज्य कमेटी का गठन: आनंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 9 व 10 में कैप्सन : सभा को संबोधित करते हुए वक्ता व उपस्थित आप के कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़याआम आदमी पार्टी के चार जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थानीय जेएनकेटी स्कूल परिसर में रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो आनंद कुमार, अभिषेक गुप्ता, सुशील कुमार और उमेश कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

फोटो है 9 व 10 में कैप्सन : सभा को संबोधित करते हुए वक्ता व उपस्थित आप के कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़याआम आदमी पार्टी के चार जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थानीय जेएनकेटी स्कूल परिसर में रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो आनंद कुमार, अभिषेक गुप्ता, सुशील कुमार और उमेश कुमार सिंह ने संबोधित किया. प्रो आनंद ने कहा कि प्रत्येक राज्य में राज्य कमेटी का गठन किया जायेगा. इसके उपरांत राज्य कमेटी जिला कमेटी का गठन करेगी. जिला कमेटी प्रखंड और प्रखंड कमेटी पंचायत कमेटी का गठन करेगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश से भ्रष्टाचार को दूर करना है. लोकतंत्र में इस लड़ाई को उसी अंदाज में लड़ने के लिए अरविंद केजरीवाल ने इस पार्टी की स्थापना की थी. अब समय आ गया है इसे आगे ले जाने का. जिला कमेटी के संयोजक विजय कुमार सिंह, डॉ लक्षण शर्मा और पार्टी प्रवक्ता विप्लव रंधीर ने सभा को संबोधित किया. इस सम्मेलन में जिला कमेटी के अमरजीत कुमार सिंह, सचिव रवि चौरसिया, राजकुमार, चंदन कुमार, गौतम गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन