नियोजित शिक्षक संघ ने का आंदोलन स्थगित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM
परबत्ता. प्रखंड में नियोजित शिक्षक संघ द्वारा आठ दिसंबर को घोषित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय लोहिया भवन में तालाबंदी को वापस ले लिया गया है. नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नव पदस्थापित डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह से इस संदर्भ […]
परबत्ता. प्रखंड में नियोजित शिक्षक संघ द्वारा आठ दिसंबर को घोषित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय लोहिया भवन में तालाबंदी को वापस ले लिया गया है. नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नव पदस्थापित डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह से इस संदर्भ में हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है. इस वार्ता में पदाधिकारी द्वारा बकाया वेतन के मसले को 15 दिसंबर तक सुलझा लेने का आश्वासन दिया गया है. वहीं नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव रविश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता को आवेदन देकर तालाबंदी कार्यक्रम को वापस लेने की सूचना देते हुए कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के लापरवाही के कारण शिक्षकों का लंबित मानदेय तथा एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जबकि जिले के शेष सभी छह प्रखंडों का एडवाइस जिला को दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










