15 हजार से अधिक लोगों ने दिये नाम जोड़ने का दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM
हटाने एवं संशोधन के लिए भी प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदनप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 15 हजार 166 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है. इन सभी लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं हैं. बीते 23 नवंबर को जिले के सभी 900 मतदान केंद्रों पर लगाये गये कैंप […]
हटाने एवं संशोधन के लिए भी प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदनप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 15 हजार 166 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है. इन सभी लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं हैं. बीते 23 नवंबर को जिले के सभी 900 मतदान केंद्रों पर लगाये गये कैंप में इतने लोगों ने प्रपत्र 6 में नाम जोड़ने के लिए सभी बीएलओ के पास अपना आवेदन जमा किया था. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि खगडि़या विधानसभा में सर्वाधिक 5952 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है. वहीं अलौली विधानसभा के 4246,बेलदौर विधानसभा के 2497 तथा परबत्ता विधानसभा के 2471 लोगों ने आवेदन दिये हैं. 23 नवंबर को लगे कैंप में मतदाता सूची से नाम हटाने तथा नाम सही कराने के लिए भी सैकड़ों लोगों ने प्रपत्र 7 एवं 8 में आवेदन दिया है. अलौली विधानसभा में 799 लोगों ने मतदाता सूची से नाम हटाने तथा 937 मतदाताओं ने नाम/फोटो सही कराने के लिए आवेदन दिया है. इसी तरह खगडि़या विधानसभा के 800 मतदाताओं ने नाम हटाने तथा 1326 ने नाम सही कराने के लिए, बेलदौर विधानसभा के 675 लोगों ने नाम हटाने व 540 ने नाम सही कराने के लिए तथा परबत्ता विधानसभा के 420 लोगों ने सूची से नाम हटाने तथा 759 लोगों ने नाम सही कराने के लिए विहित प्रपत्र में अपना आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










