भाकपा अंचल परिषद के सम्मेलन के अवसर पर हुई आम सभा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या. भाकपा अंचल परिषद का 14वें अंचल सम्मेलन के अवसर पर शहीद बिंदेश्वरी साह नगर पंचायत भवन फुलतोड़ा में पार्टी का लाल झंडा पार्टी के वयोवृद्ध सदस्य रामलखन सिंह ने फहराया. पुनीत मुखिया की अध्यक्षता में आम सभा हुई. आम सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के सत्यनारायण सिंह ने कहा कि अभी देश की […]
खगडि़या. भाकपा अंचल परिषद का 14वें अंचल सम्मेलन के अवसर पर शहीद बिंदेश्वरी साह नगर पंचायत भवन फुलतोड़ा में पार्टी का लाल झंडा पार्टी के वयोवृद्ध सदस्य रामलखन सिंह ने फहराया. पुनीत मुखिया की अध्यक्षता में आम सभा हुई. आम सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के सत्यनारायण सिंह ने कहा कि अभी देश की केंद्रीय सत्ता पर घोर दक्षिण पंथी प्रतिक्रिया वादी देशी विदेशी पूंजी पतियों के हित साधक भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार काबिज है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोक सभा चुनाव के दौरान चुनावी जन सभा में कहा करते थे कि देश में लोकसभा चुनाव के बाद अच्छा दिन आने वाला है. लेकिन देश का प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने एक माह के भीतर रेल भाड़ा में बढ़ोतरी कर आम लोगों के ऊपर महंगाई लाने का काम किया. सभा को कपिलदेव साह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










