20 तक जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 9:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. अपर समाहर्ता ने सभी सीओ, दोनों डीसीएलआर तथा गोगरी एसडीओ को पत्र लिख कर लंबित जन शिकायत के आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. राजस्व शाखा से इन सभी पदाधिकारियों के पास जांच हेतु कई आवेदन भेजे गये थे, जो लंबित हैं. इधर अपर समाहर्ता एमएच रहमान ने 20 दिसंबर तक सभी […]

विज्ञापन

खगडि़या. अपर समाहर्ता ने सभी सीओ, दोनों डीसीएलआर तथा गोगरी एसडीओ को पत्र लिख कर लंबित जन शिकायत के आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. राजस्व शाखा से इन सभी पदाधिकारियों के पास जांच हेतु कई आवेदन भेजे गये थे, जो लंबित हैं. इधर अपर समाहर्ता एमएच रहमान ने 20 दिसंबर तक सभी आवेदनों की जांच कर जिला स्तर पर जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक गोगरी सीओ के पास सर्वाधिक 30 आवेदन लंबित हैं, जबकि सदर व चौथम सीओ के पास 15-15, परबत्ता सीओ के पास 13, मानसी सीओ के पास 11 एवं बेलदौर व अलौली सीओ के पास 9 एवं 4 आवेदन लंबित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन