अनुपस्थित अभियंता के विरुद्ध होगी कार्रवाई : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 9:02 PM
खगडि़या समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी राजीव रोशन ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में भाग नहीं लेने वाले ग्रामीण कार्य प्रमंडल लघु सिंचाई विभाग सहित तीन विभाग के अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. समीक्षा के दौरान डीएम ने जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत अविलंब करने का निर्देश अभियंता को […]
खगडि़या समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी राजीव रोशन ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में भाग नहीं लेने वाले ग्रामीण कार्य प्रमंडल लघु सिंचाई विभाग सहित तीन विभाग के अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. समीक्षा के दौरान डीएम ने जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत अविलंब करने का निर्देश अभियंता को दिया है. उन्होंने सड़क पर उभरे हुए गड्ढे को भी दुरुस्त कर चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया है. बैठक में पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को विद्यालय में लगे चापाकलों के पानी की जांच करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिस चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं है उस पर लाल रंग से पेंट करें, ताकि बच्चे इन चापाकलों के पानी का उपयोग नहीं करें. उन्होंने जांच के बाद सही पाये जाने वाले चापाकल को हरा रंग से पेंट करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, उप समाहर्ता संजीव चौधरी सहित कनीय अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










