चेतना शिविर की तैयारी को लेकर शक्तिपीठ में बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 9:02 PM
फोटो 5 व 6 मेंकैप्सन: बैठक को संबोधित करते गायत्री परिवार के सदस्य व उपस्थित महिला.प्रतिनिधि, खगडि़याअखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के अंतर्गत पूर्वी जोन संभाग के पांचों जिले बेगूसराय, खगडि़या, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा के वरिष्ठ परिजनों की बैठक गायत्री शक्ति पीठ सीढ़ी घाट रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संभागीय संयोजक डॉ अरुण […]
फोटो 5 व 6 मेंकैप्सन: बैठक को संबोधित करते गायत्री परिवार के सदस्य व उपस्थित महिला.प्रतिनिधि, खगडि़याअखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के अंतर्गत पूर्वी जोन संभाग के पांचों जिले बेगूसराय, खगडि़या, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा के वरिष्ठ परिजनों की बैठक गायत्री शक्ति पीठ सीढ़ी घाट रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता संभागीय संयोजक डॉ अरुण कुमार जायसवाल ने की. बैठक में गायत्री परिजनों द्वारा विगत तीन माह का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. प्रांतीय युवा चेतना शिविर के लिए जिला की घोषणा शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा की गयी. इसे करतल ध्वनि से स्वागत किया गया. अमनी एवं सपहा गांव को गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा गोद लिया गया. बैठक में अशिक्षा उन्मूलन, नशा उन्मूलन एवं पौधा रोपण का संकल्प लिया गया. बैठक में आगामी 16 से 20 दिसंबर तक शांतिकुंज हरिद्वार में होने वाली बैठक में जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उत्साहित दर्जनों युवाओं ने जाने का निर्णय लिया. बैठक में समन्वय समिति के सदस्य, गायत्री परिवार के ट्रस्टीगण, जोनल प्रतिनिधि ने भाग लिया. मौके पर ललन कुमार सिंह, अरविंद कुमार हिमांशु, डॉ विजेंद्र कुमार विद्यार्थी, राजेंद्र प्रसाद सर्राफ, डॉ अमोद कुमार, भोला प्रसाद गुप्ता, प्रभा कुमारी, सुधीर कुमार,सागर प्रसाद शशि, चर्चिल, बबलू गुप्ता, यशोदा देवी, मौजूद थे. बैठक में बेगूसराय का प्रतिवेदन राम नारायण प्रसाद एवं राजेंद्र सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि सुपौल का प्रतिवेदन अजीत सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










