दखल दहानी, दाखिल खारिज की समीक्षा पर बल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2014 11:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. राज्य स्तर से जारी निर्देश के बाद जिला स्तर से सभी सीओ को सख्त निर्देश दिये गये हैं. दखल दहानी, अभियान बसेरा तथा व्यापक प्रसार कर शिविर को सफल बनाने के लिये सभी सीओ को निर्देश दिये गये हैं. राजस्व/लगान वसूली में भी अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है. विभागीय जानकारी के […]

विज्ञापन

खगडि़या. राज्य स्तर से जारी निर्देश के बाद जिला स्तर से सभी सीओ को सख्त निर्देश दिये गये हैं. दखल दहानी, अभियान बसेरा तथा व्यापक प्रसार कर शिविर को सफल बनाने के लिये सभी सीओ को निर्देश दिये गये हैं. राजस्व/लगान वसूली में भी अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है. विभागीय जानकारी के अनुसार बीते दिनों राज्य स्तर पर आयोजित सभी अपर समाहर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी थी. इसमें दखल दहानी, दाखिल खारिज के लिये पंचायतों में लगने वाले शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी. जिसमें यह बातें सामने आयी कि जिले में काफी कम आवेदन पत्र हो रहे हैं. जबकि अन्य कुछ जिलों की स्थिति अच्छी पायी गयी. राज्य स्तरीय पदाधिकारी के निर्देश के बाद अपर समाहर्ता एमएच रहमान ने जिले के सभी सीओ को निर्देश दिया है. शिविर में अधिक से अधिक किसानों के दाखिल खारिज के लिये आवंटन लेकर 15 दिनों में उसका निष्पादन करने को कहा गया है. साथ ही अभियान बसेरा के तहत अधिक से अधिक भूमिहीन महादलितों को जमीन मुहैया कराने का भी निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन