भूमि-विवाद को लेकर दियारा में चली गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 11:01 PM
चौथम : थाना क्षेत्र के दियारा स्थित बोरने गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच दर्जनों चक्र हवाई फायरिंग हुई. हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष फरार हो […]
चौथम : थाना क्षेत्र के दियारा स्थित बोरने गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच दर्जनों चक्र हवाई फायरिंग हुई. हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष फरार हो गये.
उन्होंने बताया कि बोरने के पूरब बहियार में जय प्रभा नगर में उदगार सिंह की हत्या हुई थी. उदगार सिंह की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने जमीन पर कब्जा को लेकर हवाई फायरिंग की. हत्या के आरोपी पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. विदित हो कि दियारा में जमीन व जलकर एवं वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हो ती रहती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उदगार सिंह बोरने के हरेराम सिंह की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा किये हुए था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










