गैस सब्सिडी फॉर्म के लिये असमंजस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 11:01 PM
परबत्ता : प्रखंड के एलपीजी उपभोक्ताओं में इन दिनों अफरा तफरी का माहौल है. सरकार द्वारा जनवरी 2015 से गैस की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में भेजने की घोषणा के बाद लोग फॉर्म जमा करने को लेकर परेशान है. वहीं परबत्ता बाजार स्थित गैस एजेंसी तिरुपति ग्रामीण गैस वितरक द्वारा इस संदर्भ में अब […]
परबत्ता : प्रखंड के एलपीजी उपभोक्ताओं में इन दिनों अफरा तफरी का माहौल है. सरकार द्वारा जनवरी 2015 से गैस की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में भेजने की घोषणा के बाद लोग फॉर्म जमा करने को लेकर परेशान है.
वहीं परबत्ता बाजार स्थित गैस एजेंसी तिरुपति ग्रामीण गैस वितरक द्वारा इस संदर्भ में अब तक फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. दिन बीतने के साथ उपभोक्ताओं में इसे लेकर बेचैनी बढ़ रही है. गैस एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि फॉर्म अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है. फॉर्म आते ही उपलब्ध करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










