रसोइया ने एचएम पर लगाया शोषण का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 11:01 PM

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला दिघौन मे कार्यरत रसोइया ने एचएम द्वारा शोषण किये जाने की शिकायत की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में गांव के सिकंदर राम की रसोइया पत्नी सुनिता देवी ने विद्यालय के एचएम बिमल राज पर आरोप लगाया है. कहा है किगुरुवार […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला दिघौन मे कार्यरत रसोइया ने एचएम द्वारा शोषण किये जाने की शिकायत की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में गांव के सिकंदर राम की रसोइया पत्नी सुनिता देवी ने विद्यालय के एचएम बिमल राज पर आरोप लगाया है. कहा है किगुरुवार को विद्यालय परिसर में एमडीएम पकाने के दौरान उन्होंने गाली गलौज कर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी.

विरोध करने पर एचएम के पिता भोला राम एवं भाई पंकज राम ने भी अभद्र व्यवहार करते हुए धक्के देकर विद्यालय से बाहर निकाल दिया. अपनी गलत मंशा पुरा करने के लिए एचएम द्वारा रसोइया के साथ ऐसी हरकत बराबर की जाती है. तंग आकर इसकी शिकायत थाने मे की. थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि पीडि़ता के आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन