आवेदनों के निष्पादन में बरती जा रही शिथिलता : डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. आरटीपीएस की समीक्षा बैठक में स्वत: संज्ञान में लिए गये आवेदनों के निष्पादन में डीएम ने शिथिलता बरतने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आरटीपीएस एक्ट में निर्धारित समय-सीमा के तहत जो आवेदन निष्पादित नहीं किये जाते हैं, वैसे आवेदनों को स्वत: संज्ञान में लेते हुए अपील दायर करने का निर्देश दिया गया […]

विज्ञापन

खगडि़या. आरटीपीएस की समीक्षा बैठक में स्वत: संज्ञान में लिए गये आवेदनों के निष्पादन में डीएम ने शिथिलता बरतने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आरटीपीएस एक्ट में निर्धारित समय-सीमा के तहत जो आवेदन निष्पादित नहीं किये जाते हैं, वैसे आवेदनों को स्वत: संज्ञान में लेते हुए अपील दायर करने का निर्देश दिया गया था. डीएम ने कहा कि विगत माह कुल 901 आवेदन स्वत: संज्ञान में लेते हुए अपील दायर किया गया है. इसमें से अनुमंडल पदाधिकारी खगडि़या द्वारा 269 आवेदन, भूमि सुधार उप समाहर्ता खगडि़या के द्वारा 269 आवेदन, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी द्वारा 258 आवेदन, भूमि सुधार उप समाहर्ता गोगरी द्वारा 16 आवेदन व जिला प्रोग्राम पदाधिकारी खगडि़या द्वारा 89 आवेदन स्वत: संज्ञान अपील में लिया गया है. किंतु, स्वत: संज्ञान अपील में लिए गये आवेदनों के निष्पादन में शिथिलता बरती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन