गुरु गोष्ठी की बैठक मे एचएम को दिये गये दिशा निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में कार्यों के ससमय निष्पादन को लेकर गुरु गोष्ठी आयोजित की गयी. मालूम हो कि शुक्रवार को बैठक के दौरान बीइओ शंकर साह ने संबंधित विद्यालयों के प्रधान को 15 से 30 दिसंबर के बीच हर हाल में चयनित बच्चों के बीच पोशाक व छात्रवृत्ति राशि वितरण करने का […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में कार्यों के ससमय निष्पादन को लेकर गुरु गोष्ठी आयोजित की गयी. मालूम हो कि शुक्रवार को बैठक के दौरान बीइओ शंकर साह ने संबंधित विद्यालयों के प्रधान को 15 से 30 दिसंबर के बीच हर हाल में चयनित बच्चों के बीच पोशाक व छात्रवृत्ति राशि वितरण करने का निर्देश दिया. इसके लिए एक सप्ताह के अंदर चयनित छात्रों की सूची विद्यालय शिक्षा समिति से अनुमोदित करा लेने को निर्देशित किया गया. इन्होंने गोष्ठी के दौरान प्राथमिक विद्यालय के एचएम को चेताते हुए बताया कि बीते लोक सभा चुनाव के दौरान रख रखाव को लेकर दी गयी विद्यालयवार पांच हजार रुपये की राशि उपयोगिता प्रमाण पत्र पंचायत सचिव को सौंपे. अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दी जानेवाली राशि मे कटौती कर दी जायेगी. मौके पर श्रवण कुमार सिंह, महानंद सिंह, मनोज सिंह, संजय कुमार सिंह समेत दर्जनों एचएम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन