लोक अदालत की तैयारी को ले हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 1 में कैप्सन-वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीजे व एसपीखगडि़या. शनिवार को जिले में लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. इस बाबत शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने इसकी तैयारी की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की. वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंद कुमार श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक […]

विज्ञापन

फोटो है 1 में कैप्सन-वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीजे व एसपीखगडि़या. शनिवार को जिले में लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. इस बाबत शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने इसकी तैयारी की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की. वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंद कुमार श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक किम ने न्यायाधीश को इससे संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी. डीजे ने लोक अदालत की सभी तैयारी पूरी होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बीएसएनएल, विद्युत उपभोक्ता व कई तरह के मामले निबटाये जायेंगे. ज्ञात हो कि छह दिसंबर को लोक अदालत लगाने को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, बीएसएनएल, विद्युत विभाग कई दिनों से तैयारी कर रहा है. लोक अदालत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. इसकी जानकारी एसपी किम ने न्यायाधीश को दी. मौके पर एनआइसी के कर्मी राजीव कुमार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन