मानदेय की मांग की मांग को लेकर बीडीओ का घेराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 11:02 PM
फोटो है.25कैप्सन- बैठक करते टोला सेवक चौथम. हमारा गांव हमारी योजना के कार्यान्वयन के लिए पारिश्रमिक/मानदेय दिये जाये की मांग को लेकर साक्षरता प्रेरक, टोला सेवक, तालिमी मरकज, विकास मित्र सहित जीविका के सीएम ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार रजक एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों का घेराव किया. उपयुक्त उपक्रम कर्मियों ने हमारा […]
फोटो है.25कैप्सन- बैठक करते टोला सेवक चौथम. हमारा गांव हमारी योजना के कार्यान्वयन के लिए पारिश्रमिक/मानदेय दिये जाये की मांग को लेकर साक्षरता प्रेरक, टोला सेवक, तालिमी मरकज, विकास मित्र सहित जीविका के सीएम ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार रजक एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों का घेराव किया. उपयुक्त उपक्रम कर्मियों ने हमारा गांव हमारी योजना के कार्यान्वयन के लिये बुधवार को उपलब्ध किये जाने वाले स्टेशनरी सामग्रियों को लेने से इनकार कर दिया. विदित हो कि गुरुवार से उपयुक्त कर्मी अपने अपने वार्ड में आमसभा का आयोजन कर योजना का चयन करना है. इस कार्य को आगामी एक पखवारा में पूरा करने का प्रशासनिक निर्देश दिया गया है. मानदेय मांग के लिये घेराव का नेतृत्व साक्षरता प्रेरक लालमोहर यादव, टोला सेवक अजय कुमार, वरीय साक्षरता प्रेरक मंटू कुमार चौधरी, टोला सेवक सदानंद सादा, जीविका सीएम विपिन कुमार, वरीय प्रेरक मदन सिंह, सीएम अर्जुन कुमार, वरीय प्रेरक अशोक कुमार यादव कर रहे थे. बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मानदेय के लिये कोई प्रशासनिक आदेश बहरहाल नहीं दिया गया है. आप लोगों के कार्य के बदले मानदेय की मांग जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जायेगा. उन्होंने कर्मियों से कार्य करने के लिये प्रेरित किया लेकिन लेकिन कर्मी मांग पर डटे रहे . कर्मियों के विरोध से हमारा गांव हमारी योजना पर बहरहाल ग्रहण लग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










