शास्त्रीय गायक का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 10:02 PM
परबत्ता. प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी गांव में मंगलवार शाम इलाके के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक 106 वर्षीय रामावतार सिंह का निधन हो गया. वे आजीवन संगीत साधना में लगे रहे. इलाके में संगीत की शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई बार प्रखंड तथा जिला स्तर पर उन्हें सम्मानित किया […]
परबत्ता. प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी गांव में मंगलवार शाम इलाके के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक 106 वर्षीय रामावतार सिंह का निधन हो गया. वे आजीवन संगीत साधना में लगे रहे. इलाके में संगीत की शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई बार प्रखंड तथा जिला स्तर पर उन्हें सम्मानित किया गया. उनके दो पुत्र राजीव कुमार सिंह तथा विपिन कुमार सिंह उनके संगीत साधना की विरासत को संभालते हुए आकाशवाणी भागलपुर व फिल्म संगीत के क्षेत्र में कार्यरत हैं. रामावतार सिंह के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










