10 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2014 11:01 PM

विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- धरना पर बैठे बसपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़यादस सूत्री मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चित्रगुप्त नगर स्थित पार्क में एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीके गुप्ता ने किया. उन्होंने धरना पर बैठे बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार घोषणा […]

विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- धरना पर बैठे बसपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि, खगडि़यादस सूत्री मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चित्रगुप्त नगर स्थित पार्क में एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीके गुप्ता ने किया. उन्होंने धरना पर बैठे बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार घोषणा की सरकार बन गयी है. घोषणा सिर्फ छलावा साबित हो रहा है. धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है. विकास कार्य अभिलेख में सिमट गया है. विकास कार्यों में गुणवत्ता की घोर कमी है. उन्होंने दस सूत्री मांगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य योजना में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है. महादलित परिवार एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को आज तक पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है. त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि को पूर्ण अधिकार नहीं दिया गया है. धरना को चंद्रशेखर राय, मो फारून रसीद, विवेकानंद पोद्दार, रंजीत कुमार, देव नारायण दास, मो इरफान, इंद्रभूषण पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन