खगड़िया में राजगीर से लौट रहे परिवार की कार हाईवा से टकराई, महिला की मौत, तीन गंभीर घायल

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 13 Jun 2026 11:35 AM

विज्ञापन

खगड़िया में हाईवा से टकराई कार की जांच करते पुलिस अधिकारी

Khagaria Road Accident: राजगीर मेला से खुशियां लेकर लौट रहा परिवार पलभर में मातम में बदल गया. खगड़िया के एनएच-31 पर तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट.

Khagaria Road Accident: खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र स्थित काजीचक के पास एनएच-31 पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. राजगीर मेला से लौट रही एक कार और हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतका की पहचान किशनगंज निवासी जनार्दन यादव की 61 वर्षीय पत्नी साधना देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य राजगीर से पूर्णिया लौट रहे थे. इसी दौरान काजीचक के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

खुशियों का सफर मातम में बदला

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल गोगरी पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने साधना देवी को मृत घोषित कर दिया.

वहीं हादसे में घायल रीमा देवी (45 वर्ष), रीतेश कुमार (40 वर्ष) और जनार्दन यादव (65 वर्ष) की हालत गंभीर बताई गई है. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद एनएच-31 पर मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही महेशखुंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. दुर्घटना के कारण कुछ समय तक एनएच-31 पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क पर आवागमन सामान्य कराया.

परिवार में पसरा मातम

साधना देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Also Read: बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, 4 जिलों की दूरी हाईस्पीड ट्रेन से मिनटों में होगी तय, CM सम्राट का ऐलान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन