पंचायत रोजगार सेवक संघ की बैठक आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2014 11:01 PM

विज्ञापन

खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को पंचायत रोजगार सेवक संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश संघ के आह्वान पर एक दिसंबर को गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने की अपील उपस्थित कर्मियों से की. […]

विज्ञापन

खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को पंचायत रोजगार सेवक संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश संघ के आह्वान पर एक दिसंबर को गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने की अपील उपस्थित कर्मियों से की. वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि 29 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जायेगा. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, चौथम प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रमण, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, चंद्रशेखर मंडल, साजन रजक एवं जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार, प्रवीण कुमार, दया सागर, सुधीर कुमार, प्रीतम कुमार, साहबउद्दीन, कोषाध्यक्ष मोतीलाल सिंह, अमरेंद्र कुमार, जय उत्तम कुमार, सौरभ कुमार, विपिन कुमार, मणिकांत कुमार, ब्रजेश कुमार, नसीम उद्दीन, लक्ष्मण कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन