किसानों को ससमय उपलब्ध कराये उर्वरक डीएम
खगडि़या. जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों तथा जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं का जिले में उर्वरक की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. डीएम ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं थोक विक्रेताओं से उपलब्ध उर्वरक की जानकारी मांगी तथा ससमय किसानों का उर्वरक देने तथा […]
खगडि़या. जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों तथा जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं का जिले में उर्वरक की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. डीएम ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं थोक विक्रेताओं से उपलब्ध उर्वरक की जानकारी मांगी तथा ससमय किसानों का उर्वरक देने तथा कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी हुई तो कार्रवाई की जायेगी. अधिक मूल्य पर उर्वरक एवं बीज बेचने वाले विक्रेता पर भी कार्रवाई करने की बात डीएम ने कही है. डीएम ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को उर्वरक दुकानदारों क दुकानों की नियमित रूप से जांच कराने का निर्देश दिया है. बैठक में उपस्थित थोक विक्रेताओं ने डीएम को बताया कि डीपीओ जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा यूरिया का रैक जल्द ही जिला में पहुंच जायेगा . बैठक में कृषि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










