जेएनकेटी में लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में महा निषेध दिवस के अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें निर्णायकों के द्वारा तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया.जिसमें जेएनकेटी के हृर्षित कुमार प्रथम स्थान तथा उच्च विद्यालय भदास के उज्जवल राज […]

विज्ञापन

खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में महा निषेध दिवस के अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें निर्णायकों के द्वारा तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया.जिसमें जेएनकेटी के हृर्षित कुमार प्रथम स्थान तथा उच्च विद्यालय भदास के उज्जवल राज द्वितीय स्थान एवं एसआर उच्च विद्यालय के प्रशांत कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में कूल 16 प्रतिभागियों में हिस्सा लिया.जिसमें तीन प्रतिभागी एसआर उच्च विद्यालय के शुभम कुमार को प्रथम स्थान ,लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय के श्वेता कुमारी को द्वितीय स्थान पर तथा ऋतिका कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर उत्पाद पदाधिकारी के द्वारा यात्रा भत्ता के रूप में 100 रुपये दिया गया. चयनित प्रतिभागियों को दिनांक 26 नवंबर को जेएनकेटी इंटर विद्यालय में आयोजित समारोह में पुरस्कार दिया जायेगा. निर्णायक मंडल में डां आमोद कुमार संयोजक के रूप में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन