विधि व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाजयुमो ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो है 16 मेंकैप्सन- संबोधित करते वक्ताप्रतिनिधि, खगडि़याविधि व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने चित्रगुप्त नगर पार्क में एकदिवसीय धरना दिया. धरना स्थल पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, प्रदेश मंत्री सुनील राम, जिला महामंत्री रोशन भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की […]

विज्ञापन

फोटो है 16 मेंकैप्सन- संबोधित करते वक्ताप्रतिनिधि, खगडि़याविधि व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोरचा के कार्यकर्ताओं ने चित्रगुप्त नगर पार्क में एकदिवसीय धरना दिया. धरना स्थल पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, प्रदेश मंत्री सुनील राम, जिला महामंत्री रोशन भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार निक्कमी साबित हो रही है. आज की शासन व्यवस्था आतंकी हो गयी है तथा शासन प्रशासन सुस्त हो चुकी है. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि बिहार में गिरते विधि व्यवस्था की सुधार की मांग के साथ-साथ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर धरना दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में चारों ओर कु व्यवस्था फैली हुई है. लोगों को राशन व केरोसिन तक नहीं मिल रहा है, लेकिन राज्य सरकार गरीबों के हित की बात कर रही है. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन मिश्र ने किया. सभा को जिला उपाध्यक्ष रामाकांत रजक, प्रखंड कोषाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, विकास कुमार शर्मा आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन