कानून तोड़ने वाले बख्शे नही जायेंगे: डीएसपी
बेलदौर. सुदूर देहात में भी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस मुस्तैद है. कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. उक्त बातें सोमवार की रात थानाध्यक्ष कक्ष में डीएसपी गोगरी संजय कुमार झा ने बलैठा के ढाड़ी बहियार में हुई गोलीबारी घटना में संलिप्त गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कही. उन्होंने कटनी को लेकर […]
बेलदौर. सुदूर देहात में भी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस मुस्तैद है. कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. उक्त बातें सोमवार की रात थानाध्यक्ष कक्ष में डीएसपी गोगरी संजय कुमार झा ने बलैठा के ढाड़ी बहियार में हुई गोलीबारी घटना में संलिप्त गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कही. उन्होंने कटनी को लेकर हुई गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों से लगभग एक घंटे तक कड़ी पूछताछ की, ताकि निर्दोष फंसे नहीं एवं दोषी कानून से बच नहीं पाये. एक पक्ष के लोगों ने खेत पर अपने स्वामित्व का दावा एवं लगातार चल रहे दखल से डीएसपी को अवगत कराया. धान फसल कटाने के दौरान दूसरे पक्ष के मो उस्मान एवं उनके सहयोगियों द्वारा कई चक्र गोलियां चलाकर दहशत मचाने की बात कही. पुलिस हिरासत मंे आरोपी मो उस्मान उक्त खेत में अपने स्वामित्व दावे को साबित करने में असफल साबित हुए. डीएसपी ने आरोपी के अपराध को साजिश के तहत खेत कब्जा करने की नीयत से गोलीबारी करना बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










