अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में महिला समेत 13 लोग जख्मी, दो रेफर

थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में अभी तक किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है
परबत्ता. थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. मारपीट में जख्मी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई . चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कज्जलवन गांव के वार्ड संख्या 17 में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष के जोरावरपुर गांव निवासी विनोद मंडल, मनोज कुमार, इनोद कुमार जख्मी हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के जोरावरपुर निवासी कुंदन कुमार, संजू कुमार, बादल कुमार, रामा देवी, संतोष कुमार और राजीव मंडल जख्मी हो गये. जख्मी बादल कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं दूसरी घटना नयागांव सीरिया टोला वार्ड संख्या 8 में हुई. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. नयागांव सीरिया टोला निवासी राजेंद्र कुमार सिंह व उसके पुत्र दीपक कुमार जख्मी हो गये, जबकि दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार सिंह, उनकी पत्नी ममता देवी जख्मी हो गये. मारपीट में राजेंद्र कुमार सिंह को सिर में गंभीर चोट लगी है. जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जख्मी ने बताया कि पड़ोसियों के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उसी को लेकर मारपीट की घटना की गयी. वहीं दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन उनकी है और राजेंद्र सिंह ने जबरन मारपीट की. थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में अभी तक किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




