हथियार व विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

बेलदौर : थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान सकरोहर गांव के पंकज मिस्त्री एवं राजकुमार सिंह के रूप में की गयी है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर पहले पंकज को गिरफ्तार किया. उसके निशानदेही […]
बेलदौर : थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान सकरोहर गांव के पंकज मिस्त्री एवं राजकुमार सिंह के रूप में की गयी है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर पहले पंकज को गिरफ्तार किया. उसके निशानदेही पर पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार किया.
दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस राजकुमार के घर पर छापामारी की. छापामारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, दस जिंदा 315 बोर की गोली, दो लूटी गई मोबाईल, एक बिंदोलिया, एक चाकू एवं तीन बोतल रॉयल स्टेज शराब भी बरामद किया है. पुलिस ने तीनों अपराधी के पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्म्स एवं शराब बरामदगी के मामले में आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




