नामांकन दिवस पर मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनियां में 16 बच्चों का हुआ नामांकन

Updated at : 06 Apr 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन दिवस पर मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनियां में 16 बच्चों का हुआ नामांकन

प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनियां में सोमवार को नामांकन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तिलक लगाकर किया गया सभी बच्चों का स्वागत

चौथम. प्रखंड के मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनियां में सोमवार को नामांकन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 16 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया. जिसमें 11 बच्चे आंगनवाड़ी से तथा पांच बच्चे आंगनवाड़ी केंद्र से बाहर के शामिल हैं. प्रभारी प्रधानाध्यापक जय जय राम यादव ने सोमवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कक्षा एक में कुल 37 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जिसमें 20 बच्चे आंगनबाड़ी से जुड़े हुए हैं. उल्लेखनीय है कि नामांकन दिवस को लेकर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से बैलून और रंगोली से सजाया गया था. नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया. और उन्हें पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गयी.

हेडमास्टर जय जय राम यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से अभिभावकों और बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ता है. मौके पर स्कूल के शिक्षक इंद्र देव सिंह, अभिषेक कुमार, विश्व दीपक पांडे, ब्रजेश पासवान, विवेकानंद, दिनेश शर्मा, अनिल पासवान, मीरा कुमारी, रानी खातून, रूबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी, शिक्षा सेवक सुशील कुमार एवं उमेश कुमार रजक सहित सेविका पुष्पा कुमारी और मीना कुमारी मौजूद थी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन