मोबाइल चोर का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने युवक को पीटा, गंभीर घायल

Updated at : 06 Apr 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोर का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने युवक को पीटा, गंभीर घायल

थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के नारदपुर चौक पर मोबाइल चोर का आरोप लगाकर ग्रामीणों द्वारा एक 27 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के नारदपुर चौक पर मोबाइल चोर का आरोप लगाकर ग्रामीणों द्वारा एक 27 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची टोल फ्री नंबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते युवक को कब्जे में लेकर उसकी जान बचाई अन्यथा युवक के साथ बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बीते रविवार की देर संध्या नारदपुर चौक पर एक युवक को मोबाइल चोर की आशंका पर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी. यदि समय पर टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचते तो उक्त चोर को ग्रामीण पीट-पीटकर मार देते. वहीं ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर पुलिस घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. वहीं सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे पुलिस को सौंप दिया. वहीं उक्त युवक से थाने पर जब बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पूछताछ की तो युवक की पहचान साहेबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दायदीर गोपालपुर मकई टोला निवासी दरोगी चौधरी के पुत्र राजेश चौधरी के रूप में हुई. वहीं उक्त युवक आवश्यक काम से महेशखूंट थाना क्षेत्र के भेलवा गांव निवासी सुखासन चौधरी के घर आ रहे थे एवं भटक कर नारदपुर आ गए थे. वहीं उक्त युवक की मानसिक स्थिति भी खराब है ,जिसका इलाज चल रहा है. लेकिन संदेहास्पद स्थिति में ग्रामीणों ने उक्त युवक की मोबाइल चोर की आशंका पर जमकर धुनाई कर घायल कर दिया. घटना को लेकर चौक चौराहे पर चर्चाएं गरम है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन