12वीं के बाद बैंकिंग में बनाना चाहते हैं करियर, जानें क्या है BBI कोर्स

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)

BBI Course: अगर आप बैंकिंग और फाइनेंस में करियर बनाना चाहते हैं, तो बीबीआई कोर्स एक अच्छा ऑप्शन है. यह कोर्स आपको बेसिक से एडवांस तक की इंफॉर्मेशन देता है और कई जॉब के रास्ते भी खोलता है. जानें बीबीआई कोर्स क्या है.

विज्ञापन

BBI Course: आज के समय में बैंकिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें करियर के कई अच्छे मौके मिलते हैं. अगर आप 12वीं के बाद सीधे बैंकिंग और फाइनेंस की दुनिया से जुड़ना चाहते हैं, तो BBI कोर्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. BBI यानी बैचलर ऑफ बैंकिंग एंडइंश्योरेंस एक ऐसा कोर्स है जिसमें आपको बैंकिंग, इंश्योरेंस और फाइनेंस से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाती है. 

विज्ञापन

BBI Course क्या होता है?

BBI एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जो आमतौर पर 3 साल का होता है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर की नॉलेज देना होता है. इसमें यह सिखाया जाता है कि बैंक कैसे काम करते हैं, इंश्योरेंस पॉलिसी क्या होती है. साथ ही फाइनेंस मैनेजमेंट कैसे किया जाता है और रिस्क और इन्वेस्टमेंट की समझ दी जाती है. 

योग्यता (Eligibility)

  • 12वीं पास होना जरूरी है. 
  • बीबीआई कोर्स के लिए कुछ कॉलेज में कम से कम 50% मार्क्स मांगे जाते हैं. 
  • कई जगह मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलता है. 

BBI Course में क्या-क्या पढ़ाया जाता है?

इस कोर्स में कई ऐसे सब्जेक्ट होते हैं जो आपको बैंकिंग और फाइनेंस की दुनिया के लिए तैयार करते हैं. जैसे- 

  • प्रिंसिपल ऑफ बैंकिंग 
  • फाइनेंशियल अकाउंटिंग 
  • रिस्क मैनेजमेंट 
  • बिजनेस लॉ 
  • इंवेस्टमेंट एनालिसिस
  •  इंश्योरेंस लॉ एंड प्रैक्टिस 

बीबीआई कोर्स  करने के फायदे

  •  बैंकिंग सेक्टर में सीधा एंट्री: इस कोर्स के बाद आप बैंकिंग फील्ड में आसानी से जॉब पा सकते हैं. 
  • फाइनेंस की अच्छी समझ: आपको पैसों का मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट और रिस्क समझने में मदद मिलती है. 
  • करियर के कई ऑप्शन: BBI के बाद आप बैंक, इंश्योरेंस कंपनी, फाइनेंस कंपनी आदि में काम कर सकते हैं. 
  • आगे की पढ़ाई का मौका: आप MBA, MCom या CFA जैसे कोर्स भी कर सकते हैं, जिससे करियर और मजबूत बनता है

करियर ऑप्शन

BBI Course करने के बाद कई जॉब रोल्स मिलते हैं, जैसे 

  • बैंक क्लर्क 
  • फाइनेंशियल एडवाइजर 
  • इंश्योरेंस एजेंट 
  • लोन ऑफिसर 
  • रिलेशनशिप मैनेजर 
  • इसके अलावा आप सरकारी बैंक  जैसे IBPS या SBI एग्जाम की तैयारी भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola