CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)
Top Computer Science Colleges in India: कंप्यूटर साइंस के लिए सही कॉलेज का सिलेक्शन करना बहुत जरूरी है. इंडिया में कई आईआईटी, एनआईटी कॉलेज हैं, जहां CS की पढ़ाई अच्छी होती है. साथ ही उन कॉलेजों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी बेहतर देखा गया है.
Top Computer Science Colleges in India: आज के समय में कंप्यूटर साइंस सबसे पॉपुलर और डिमांडिंग फील्ड बन चुका है. हर छात्र चाहता है कि उसे एक अच्छा कॉलेज मिले, जहां से पढ़ाई करके वह अपने करियर को मजबूत बना सके. लेकिन सही कॉलेज चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस (Top Computer Science Colleges in India) के लिए भारत के टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं. साथ ही कॉलेज सिलेक्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Computer Science क्यों है इतना पॉपुलर?
कंप्यूटर साइंस एक ऐसा फील्ड है, जिसमें टेक्नोलॉजी, प्रोग्रामिंग और इनोवेशन का मेल होता है. आज हर सेक्टर चाहे बैंकिंग हो, हेल्थकेयर हो या एंटरटेनमेंट सब जगह कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की जरूरत है. यही वजह है कि इस फील्ड में जॉब के मौके भी बहुत ज्यादा हैं और सैलरी भी अच्छी मिलती है.
Top Computer Science Colleges in India:
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs)
IITs (Top Computer Science Colleges in India) देश के सबसे फेमस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट माने जाते हैं. यहां एडमिशन के लिए JEE Advanced पास करना पड़ता है, जो काफी कठिन परीक्षा होती है. IIT से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के बाद छात्रों को शानदार प्लेसमेंट मिलते हैं.
National Institutes of Technology (NITs)
NITs भी इंजीनियरिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. यहां एडमिशन JEE Main के जरिए होता है. इन कॉलेजों में पढ़ाई का लेवल काफी अच्छा होता है और प्लेसमेंट भी मजबूत होता है.
IIIT Hyderabad
IIIT हैदराबाद (Top Computer Science Colleges in India) खासतौर पर कंप्यूटर साइंस और IT के लिए जाना जाता है. यहां का कोर्स स्ट्रक्चर काफी अपडेटेड होता है और इंडस्ट्री के हिसाब से डिजाइन किया जाता है. IIIT हैदराबाद में पिछले साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखा जाए तो यहां कई मल्टी नेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर किए हैं, जैसे Google, Meta (Facebook), TCS और Qualcomm.
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)
DTU भी एक टॉप सरकारी कॉलेज है जहां कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा है. यहां का कैंपस और प्लेसमेंट दोनों ही शानदार हैं. 2025 में DTU में औसत पैकेज करीब 15–20 लाख रुपये तक गया है, जो देश के किसी भी टॉप NIT या IIIT से बेहतर माना जा सकता है.
BITS Pilani
BITS Pilani में एडमिशन BITSAT एग्जाम के जरिए होता है. इसकी पढ़ाई और प्लेसमेंट दोनों इंटरनेशनल लेवल के माने जाते हैं. 2025 में 80.08% छात्रों को नौकरी का ऑफर मिल चुका है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 11% ज्यादा है.
टॉप CS कॉलेज और उनके प्लेसमेंट डेटा
| कॉलेज | एंट्रेंस एग्जाम | औसत पैकेज (लगभग) |
| IIT बॉम्बे | JEE Advanced | 21 – 26 LPA |
| IIIT हैदराबाद | JEE Main / UGEE | 30 – 32 LPA |
| BITS पिलानी | BITSAT | 18 – 20 LPA |
| NIT त्रिची | JEE Main | 12 – 15 LPA |
| DTU (दिल्ली) | JEE Main | 12 – 16 LPA |
कॉलेज चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखें
- फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर
- कोर्स अपडेटेड होना चाहिए
- लोकेशन और फीस
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद इस तरह बनाएं फैशन की दुनिया में करियर, देखें करियर ऑप्शन और सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




