12वीं के बाद इस तरह बनाएं फैशन की दुनिया में करियर, देखें करियर ऑप्शन और सैलरी 

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

Fashion Designing Course: 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो जानें इस कोर्स के बारे में. साथ ही फैशन डिजाइनिंग कोर्स के प्रकार, एडमिशन के लिए टॉप कॉलेज और इस फील्ड में मिलने वाली शानदार सैलरी की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Fashion Designing Course: आज के समय में फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ा इंडस्ट्री बन चुका है. अगर आपको नए-नए डिजाइन बनाना, कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना और ट्रेंड्स को समझना पसंद है, तो फैशन डिजाइनिंग आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कि फैशन डिजाइनिंग कोर्स क्या है. साथ ही इस कोर्स (Fashion Designing Course) को करने के लिए टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं. 

विज्ञापन

Fashion Designing Course: फैशन डिजाइनिंग क्या है?

फैशन डिजाइनिंग एक ऐसा कोर्स है, जिसमें आपको कपड़ों, एक्सेसरीज और स्टाइल से जुड़ी चीजों को डिजाइन करना सिखाया जाता है. इसमें क्रिएटिविटी के साथ-साथ टेक्निकल स्किल्स भी जरूरी होती हैं. स्टूडेंट्स इस कोर्स में सीखते हैं कि कैसे एक सिंपल आइडिया को खूबसूरत ड्रेस या कलेक्शन में बदला जाए. इस फील्ड में क्रिएटिव सोच, ड्रॉइंग और डिजाइनिंग स्किल, नए ट्रेंड्स की समझ और कम्युनिकेशन स्किल्स जरूरी है.  

कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

फैशन डिजाइनिंग में कई तरह के कोर्स उपलब्ध है. 

  • डिप्लोमा कोर्स (1–2 साल)
  • अंडरग्रेजुएट कोर्स (BDes / BSc Fashion Design) 
  • पोस्टग्रेजुएट कोर्स (MDes)
  • सर्टिफिकेट कोर्स (6 महीने–1 साल)

कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?

इस कोर्स (Fashion Designing Course) में सिर्फ डिजाइनिंग ही नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री की पूरी नॉलेज दी जाती है.  जैसे:

  • फैब्रिक की जानकारी
  • स्केचिंग और इलस्ट्रेशन
  • पैटर्न मेकिंग
  • गारमेंट कंस्ट्रक्शन
  • फैशन ट्रेंड्स और मार्केट एनालिसिस

 करियर ऑप्शन और सैलरी 

फैशन डिजाइनिंग करने के बाद आप फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, टेक्सटाइल डिजाइनर,  फैशन इलस्ट्रेटर, बुटीक ओनर और फैशन ब्लॉगिंग या सोशल मीडिया जैसे कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं. इस कोर्स को करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 15,000 से 30,000 तक मिल सकती है. लेकिन जैसे-जैसे एक्सपीरियंस बढ़ेगा, आपकी सैलरी लाखों में पहुंच सकती है. 

टॉप कॉलेज, जहां से कर सकते हैं फैशन डिजाइनिंग का कोर्स

फैशन डिजाइनिंग कोर्स करने के लिए टॉप कॉलेज की लिस्ट नीचे दी गई है. 

  • NID अहमदाबाद 
  • NIFT दिल्ली 
  • NIFT मुंबई 
  • NIFT हैदराबाद 
  • IIFT बैंगलोर 

यह भी पढ़ें: Animation vs VFX: फिल्म और गेमिंग की दुनिया में, जानें करियर के लिए कौन है बेस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola