Animation vs VFX: फिल्म और गेमिंग की दुनिया में, जानें करियर के लिए कौन है बेस्ट

Updated at : 04 Apr 2026 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Animation vs VFX

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Animation vs VFX: एनीमेशन और VFX दोनों ही अच्छे करियर ऑप्शन हैं. अगर आप क्रिएटिव माइंड के साथ टेक्निकल और फिल्म कि दुनिया में काम करना चाहते हैं, तो ये कोर्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

Animation vs VFX: आज के समय में फिल्म, गेमिंग, OTT और सोशल मीडिया की दुनिया तेजी से बढ़ रही है.  ऐसे में Animation और VFX (Visual Effects) दोनों ही फील्ड युवाओं के लिए शानदार करियर ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. आइए जानते हैं कि एनीमेशन और VFX (Animation vs VFX) क्या है और किसमें ज्यादा सैलरी ग्रोथ है. 

Animation क्या है?

एनीमेशन एक ऐसी टेक्नीक है, जिसमें इमेज या कैरेक्टर्स के मूवमेंट देकर स्टोरी बनाई जाती है. आपने कार्टून, एनिमेटेड मूवी या गेम्स में जो कैरेक्टर चलते-फिरते देखते हैं, वो Animation का ही कमाल है.

Animation में क्या काम होता है?

  • 2D और 3D कैरेक्टर बनाना
  • स्टोरीबोर्ड डिजाइन करना
  • गेम और कार्टून बनाना
  • मोबाइल ऐप और वेबसाइट के लिए एनिमेशन तैयार करना

VFX क्या है?

VFX यानी Visual Effects का यूज फिल्मों, वेब सीरीज और एडवर्टाइजमेंट में होता है. इसमें रियल शूटिंग के बाद कंप्यूटर की मदद से ऐसे इफेक्ट्स जोड़े जाते हैं, जो असल में शूट करना मुश्किल या महंगा लगता हो. 

VFX में क्या काम होता है?

  • ग्रीन स्क्रीन का यूज 
  • एक्सप्लोजन, सुपरपावर सीन्स बनाना
  • बैकग्राउंड बदलना
  • फिल्म को रियलिस्टिक और अट्रैक्टिव बनाना

Animation vs VFX: मुख्य अंतर

पॉइंटAnimationVFX
काम का तरीकापूरी तरह डिजिटल क्रिएशनरियल वीडियो और डिजिटल इफेक्ट
यूज कार्टून, गेम्सफिल्म, वेब सीरीज
क्रिएटिविटीज्यादाटेक्निकल और क्रिएटिव
सॉफ्टवेयरMaya, BlenderNuke, After Effects

करियर स्कोप: किसमें ज्यादा मौके?

Animation में स्कोप: एनीमेशन का यूज आज हर जगह हो रहा है, जैसे YouTube कंटेंट, गेमिंग इंडस्ट्री, एडवरटाइजिंग और एजुकेशन (E-learning). इसमें फ्रीलांस और खुद का काम शुरू करने के भी काफी मौके मिलते हैं. 

VFX में स्कोप: VFX का उपयोग खासतौर पर फिल्म और OTT इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है. बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में, वेब सीरीज (Netflix, Amazon Prime), एड फिल्म्स और बड़े प्रोजेक्ट्स में VFX एक्सपर्ट्स की बहुत डिमांड होती है, और सैलरी भी अच्छी मिलती है. 

Animation vs VFX: सैलरी और ग्रोथ

Animation: शुरुआत में 15,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह मिल सकती है. एक्सपीरियंस के साथ सैलरी 50,000 या उससे अधिक भी हो सकती है. 

VFX: स्टार्टिंग सैलरी लगभग 20,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह हो सकती है. कुछ साल के अनुभव के साथ सैलरी 70,000 या उससे ज्यादा भी मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: टेक इंडस्ट्री में बनाना है करियर, जानें किस ब्रांच की होगी सबसे ज्यादा डिमांड

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola