चौथे वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों ने बेहतर भविष्य गढ़ने का लिया संकल्प

Updated at : 06 Apr 2026 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
चौथे वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों ने बेहतर भविष्य गढ़ने का लिया संकल्प

क्षेत्र के तेलिहार पंचायत अन्तर्गत तीन गछीया गांव स्थित निजी शिक्षण संस्थान शांति कुंज इंटर नेशनल स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के तेलिहार पंचायत अन्तर्गत तीन गछीया गांव स्थित निजी शिक्षण संस्थान शांति कुंज इंटर नेशनल स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. इस दौरान संस्थान प्रबंधन ने बच्चों के बेहतर भविष्य गढ़ने का संकल्प लिया. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आयोजित उक्त समारोह का शुभारंभ मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, डायरेक्टर पंकज कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार पंसस रंजू देवी, भाजपा नेता अनिल सोनी एवं जदयू नेता आनंदी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया. वहीं समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है, विकास का मूल मंत्र और सफलता की कुंजी है. इसके बिना जीवन दिशाहीन और अधूरा है यह न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भरता अच्छे आचरण और सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती है, शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन उस इमारत की तरह है, जिसकी कोई नींव ना हो. शिक्षा अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है। अगर बच्चों को उच्च एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाती है तो बच्चे आगे चलकर अपने परिवार के साथ-साथ प्रखंड जिला एवं देश में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इलाके को गौैरवान्वित करेगा. इस दौरान मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने संस्थान के अनुशासन एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की सराहना करते प्रतिभाओं को निखारने में बेहतर योगदान देने की बात कही. इन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों को जमीनी शिक्षा दें ताकि अपने विद्यालय के साथ-साथ परिवार का गौरव बढ़ाएं, इलाके शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन