ट्रक के चपेट में आयी साइकिल सवार छात्रा, मौके पर ही हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया.

विज्ञापन

परबत्ता. नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. इंदिरा नगर रुपौली निवासी मोहम्मद फारुख की 19 वर्षीय पुत्री सानिया मुस्कान की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार, सानिया मुस्कान सोमवार दोपहर साइकिल से परबत्ता बाजार खरीददारी के लिए जा रही थी. थाना चौक से सटे अरुण मिष्ठान भंडार के पास वह ट्रक की चपेट में आ गयी, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष कुमार कश्यप ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर की घोषणा के साथ ही परिजनों की उम्मीदें टूट गयीं और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस हरकत में आई. एसआइ सुमंत चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजने की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा था. परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का है. ट्रक को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन