उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ठुठी मोहनपुर में इंटर व मैट्रिक के टॉपर्स को किया सम्मानित

Updated at : 06 Apr 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ठुठी मोहनपुर में इंटर व मैट्रिक के टॉपर्स को किया सम्मानित

प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ठुठी मोहनपुर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ठुठी मोहनपुर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव सहित अन्य अतिथियों ने इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सम्मानित होने वाले इंटर आर्ट्स टॉपर छात्रा रिंकी कुमारी ने 500 में 383 अंक (76.6%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं इंटर साइंस टॉपर सानिया खातून ने 500 में 434 अंक (86.8%) प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रजेश कुमार ने 377 अंक (75.4%) हासिल किया.

मैट्रिक टॉपर में छोटू कुमार ने 450 अंक (90%) प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया. सिद्धांत कुमार ने 445 अंक (89%) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. विशाल कुमार ने 437 अंक (87.4%) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डॉ अलीमुद्दीन समेत हेडमास्टर दिनेश कुमार, शिक्षक प्रवीण कुमार, मदनलाल, मनीष कुमार, राजू कुमार, आनंद कुमार प्रियदर्शी एवं ओम प्रकाश रंजन एवं पूर्व पंसस संजय रंजन राय, हरिलाल पासवान, इंदल यादव, राज कुमार साह, मिस्टर आलम, रविन्द्र सिंह शामिल थे. समारोह में पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी तथा कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं हमारे समाज और देश का भविष्य हैं.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन