सहरसा से कोसी एक्सप्रेस खुली तो दहिया ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी

Updated at : 30 May 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा से कोसी एक्सप्रेस खुली तो दहिया ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी

मानसी : सहरसा- मानसी रेल खंड के बीच बदला स्टेशन के समीप दहिया ढाला गेट संख्या-4 पर ट्रैक्टर से कोसी एक्सप्रेस टकरा गयी. घटना मंगलवार के सुबह की है. जब सहरसा से कोसी एक्सप्रेस खुली तो दहिया ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी. हालांकि ट्रेन में सवार यात्री बाल […]

विज्ञापन

मानसी : सहरसा- मानसी रेल खंड के बीच बदला स्टेशन के समीप दहिया ढाला गेट संख्या-4 पर ट्रैक्टर से कोसी एक्सप्रेस टकरा गयी. घटना मंगलवार के सुबह की है. जब सहरसा से कोसी एक्सप्रेस खुली तो दहिया ढाला के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी. हालांकि ट्रेन में सवार यात्री बाल बाल बच गये. ट्रेन को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई. जबकि ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा.घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये.

ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि राजाजान गांव निवासी एक युवक ट्रैक्टर से भुसा लाने के लिए बहियार जा रहा था. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रैक्टर का गियर फंस गया. चालक सहरसा की ओर से आ रही कोसी एक्सप्रेस को देख भाग खड़ा हुआ. लेकिन कोसी एक्सप्रेस व ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी.
टक्कर इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के परखचे उड़ गये. बाद में मानसी स्टेशन से पहुंचे रेलवे के अधिकारियों व पुलिस के जवानों ने घटना का मुआयना किया. लगभग डेढ़ घंटे के बाद उक्त ट्रैक पर परिचालन शुरू किया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन