आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहा तो सीडीपीओ पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

Updated at : 12 May 2018 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहा तो सीडीपीओ पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

खगड़िया : जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत आई़सी़डी़एस की समीक्षात्मक बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने लंबित डीसी बिल का समायोजन एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया गया. सभी पर्यवेक्षिकाओं को अपने-अपने सेक्टर अन्तर्गत केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने की ताकीद […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत आई़सी़डी़एस की समीक्षात्मक बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने लंबित डीसी बिल का समायोजन एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया गया. सभी पर्यवेक्षिकाओं को अपने-अपने सेक्टर अन्तर्गत केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने की ताकीद की गयी. इसमें किसी भी प्रकार कोताही एवं लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र हर हाल में खुला रहे व बच्चों को पोषाहार देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.

आंगनबाड़ी सेविकाओं के रूप में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश सभी सीडीपीओ को दिया गया. बैठक में सभी सेविका व सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अच्छादित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि आपदा के समय बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है.

उन्होंने कहा कि अपने-अपने प्रखंडों के गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की सूची पूर्व से ही तैयार रखें ताकि आपदा के समय उन्हें प्रशासनिक सुरक्षा मुहैया करायी जा सके. मालूम हो कि जिन पर्यवेक्षिकाओं ने स्कूटी परिचालन में असफल रही उन्हें फिर से एक बार मौका दिया जायेगा. साथ ही जिनके मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है उस पर जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया. वहीं बैठक में आइसीडीसी डीपीओ प्रियंका कुमारी के अलावा सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन