सरायकेला में चैत्र महोत्सव को लेकर छऊ नृत्य प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
chhau nritya pratiyogita

छऊ नृत्य

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला में तीन दिवसीय ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. इस मौके पर एसडीओ ने समारोह को संबोधित किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला में प्रसिद्ध चैत्र पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा राजकिय छऊ नृत्य कला केंद्र के प्रेक्षागृह में तीन दिवसिय ग्रामीण छऊ नृत्य दलों की प्रतियोगिता की शुरुआत 6 अप्रैल से हुई है. पहले दिन सरायकेला शैली के छऊ नृत्य दलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों को स्थानिय बिरसा स्टेडियम में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित छऊ महोत्सव सह चैत्र पर्व में नृत्य करने का मौका मिलेगा. 

दीप जलाकर किया उद्घाटन

तीन दिवसिय ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतिगिता का उद्घाटन एसडीओ अभिनव प्रकाश, बीडीओ यस्मिता सिंह द्वारा दीप जला कर किया गया. कार्यक्रम में कलाकेंद्र के कलाकारों ने अतिथियों का अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया गया. 

पहले दिन नौ टीमों ने लिया भाग

पहले दिन सरायकेला शैली के नौ नृत्य दलों ने भाग लिया जिसमें से पहले स्थान पर नव युवक संघ छऊ नृत्य क्लब भंडारीसाई ,दूसरे स्थान जय मांग दुर्गा डुबलाबेडा और तीसरे स्थान में श्री श्री शिवशक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र भुरकुली की टीम रही. एसडीओ द्वारा विजेता टीमों के नामों की घोषणा किया गया. सफल टीम मुख्य समारोह में नृत्य पेश करेंगे साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. निर्णायक के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पाणी, गुरु सुशांत कुमार महापात्र, गुरु बिजय कुमार साहू मौजूद थे. 

एसडीओ ने किया संबोधित 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि कलाकारों ने काफी बढिया नृत्य प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में जो भी कला दल सफल नही हो पाए हैं और पुरस्कार से वंचित रहे उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है, सभी दल ने अच्छा प्रदर्शन किया,सभी अपने कला संस्कृति के संरक्षण में बेहतर योगदान दे रहे हैं जो गर्व की बात है. उन्होंने टीम को और बेहतर करने की बात कहा जिससे कि सफलता आपके कदम को चुमे. कार्यक्रम में एसडीओ ने सभी कला दल के मुखियाओं और निर्णायक मंडली के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह, भोला महंती, राजकिय छऊ कला केंद्र के कोर्डीनेटर सुदीप कबी, ब्रजेन्द्र पटनायक, मनोरंजन साहू, गणेश महतो, संतोष कर, गजेंद्र महंती, अबिनाश कबी,सुमित महापात्र, नीरज पटनायक, पंकज साहू,कुना सामल, गोपाल पटनायक, सिद्धू दारोगा, बाउरी बंधु महतो, अद्यापदों साहू, राकेश कबी,असित पटनायक, कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र, कृष्णा सोय सहित कई कलाकार मौजूद थे.

आगे की प्रतियोगिता का कार्यक्रम

तीन दिवसीय ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी सात अप्रैल को मानभूम और आठ अप्रैल को सरायकेला शैली छऊ नृत्य के टीमों की प्रतियोगिता होगी.  

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola