जिला फुटबॉल लीग : रीडिंग एफसी की शानदार वापसी

Updated:
विज्ञापन

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग मैच खेलते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग में रीडिंग एफसी ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। आरएफटीसी खरसावां ने भी एकतरफा मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की।

विज्ञापन

खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के तहत शनिवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए. पहले मैच में रीडिंग एफसी ने डीकेएमसी नारायणबेड़ा को 4-2 से हराकर शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में आरएफटीसी खरसावां ने डीकेएफसी खरसावां को 10-1 के बड़े अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत हासिल की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले मैच में डीकेएमसी नारायणबेड़ा ने आक्रामक शुरुआत की. 13वें मिनट में प्रेम माझी ने गोल कर टीम का खाता खोला. इसके बाद 30वें मिनट में झांगू टुडू ने दूसरा गोल दागकर पहले हाफ तक अपनी टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी. हालांकि मध्यांतर के बाद रीडिंग एफसी ने शानदार वापसी की. 37वें मिनट में बिक्रम बानरा ने पहला गोल किया. इसके बाद 40वें मिनट में प्रियांशु, 41वें मिनट में हिंगूलाल हेंब्रम तथा 70वें मिनट में सुशील तियू ने गोल कर टीम को 4-2 की यादगार जीत दिलाई.

दूसरे मैच में आरएफटीसी खरसावां ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए डीकेएफसी खरसावां को 10-1 से पराजित कर दिया. टीम की ओर से आकाश मुर्मू और शिवनाथ मुंडा ने हैट्रिक जमाई. वहीं हर्षित तोमर ने दो गोल किए, जबकि चंद्र मोहन सोय और अंकित मरांडी ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को और शानदार बना दिया. मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी दीकु हेंब्रम, विशाल गोप, अनुराग सोय, विकास कुमार एवं कृष्णा पाड़िया ने निभाई.

आज के मुकाबले (12 जुलाई) दोपहर 2.00 बजे

एमएलसी भेलाईडीह बनाम गॉड फादर खूंटपानी. अपराह्न 3.30 बजे: टेंगाडीह नीमडीह बनाम एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड़. दोनों मुकाबले बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में खेले जाएंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola