विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला, पांच गुड सेमेरिटन सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

खूंटपानी में परिवार स्वास्थ्य मेला के दौरान सम्मानित होने वाले पांच गुड सेमेरिटन , साथ में प्रमुख व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

विश्व जनसंख्या दिवस पर खरसावां में परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाई गई और पांच गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

खरसावां. विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासाहातु में परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता जरूरी है. उन्होंने लोगों से सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की. सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक रंजन महतो ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना पर दबाव बढ़ाती है. उन्होंने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, पोषण अभियान तथा महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देकर जनसंख्या स्थिरीकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जागरुकता रथ रवाना

कार्यक्रम के दौरान जनजागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो क्षेत्र में परिवार नियोजन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार करेगा. वहीं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र व दो-दो हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ मानिक गोराई, बीपीएम प्रकाश सिंह मुंडा, जगदीश देवगम, एएनएम, जीएनएम, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola