टुनटुन यादव और गोल्डी यादव का नया धमाका, ‘रंगदार के तिलक’ हुआ वायरल

Updated at : 07 Apr 2026 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Tuntun Yadav New Bhojpuri Song

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना “रंगदार के तिलक” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इसमें टुनटुन यादव और गोल्डी यादव की दमदार आवाज और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर रंगदारी अंदाज का जलवा देखने को मिल रहा है. “रंगदार के तिलक” गाना अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में टुनटुन यादव और गोल्डी यादव की दमदार आवाज और देसी स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रही है. जबरदस्त बीट्स, रंगदारी वाला एटीट्यूड और देहाती स्वैग से भरपूर यह गाना खासकर युवाओं के बीच धूम मचा रहा है और भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वालों के लिए एक और सुपरहिट ट्रैक बनता नजर आ रहा है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना “रंगदार के तिलक” अपनी दमदार टीम और शानदार प्रोडक्शन के चलते तेजी से चर्चा में बना हुआ है. इस गाने को टुनटुन यादव और गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है, वहीं स्क्रीन पर टुनटुन यादव के साथ सोना सिंह की जोड़ी नजर आती है. गीत के बोल सुनील सागर ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है, जिसे जयकुमार यादव ने कंपोज किया है. गाने का वीडियो वरुण यादव और धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में बना है, जबकि डीओपी रंजीत सिंह और कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने संभाली है. एडिटिंग वीके बॉस ने की है और डिजिटल प्रमोशन संदीप रॉय द्वारा किया गया है. इस पूरे प्रोजेक्ट को तेजस म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है, जो इसे एक भव्य और पेशेवर प्रस्तुति बनाता है.

टुनटुन यादव के सुपरहिट गाने

भोजपुरी इंडस्ट्री में टुनटुन यादव ने अपने खास रंगदारी स्टाइल और दमदार आवाज के दम पर अलग पहचान बनाई है. उनके गाने जैसे “प्रशासन”, “जनता दरबार” और खासकर “दहेज में दुनाली” दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहे हैं. इन गानों में टुनटुन यादव का दबंग अंदाज, देसी ठसक और रंगदारी वाला स्वैग साफ नजर आता है, जो युवाओं को खूब आकर्षित करता है. उनके गानों की खासियत यह है कि हर ट्रैक में गांव-देहात की झलक, ताकतवर बोल और एनर्जी से भरपूर म्यूजिक मिलता है, जो उन्हें भोजपुरी के सबसे चर्चित और ट्रेंडिंग सिंगर्स में शामिल करता है.

यह भी पढ़ें: “इंग्लिश बोलेला बलमुआ” ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही वायरल हुआ गाना

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola