भूमि विवाद में गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार

खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के गंगिया गांव में एक युवक को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गंगौर ओपी अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते तीन मई को आरोपित जमीन विवाद को लेकर गंगिया के एक युवक को सीने में गोली मार दी गयी थी. उक्त मामले में जख्मी […]
खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के गंगिया गांव में एक युवक को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गंगौर ओपी अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते तीन मई को आरोपित जमीन विवाद को लेकर गंगिया के एक युवक को सीने में गोली मार दी गयी थी. उक्त मामले में जख्मी युवक के पिता गंगिया निवासी जवाहर पासवान के बयान पर आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. गोली लगने के बाद जख्मी राजकुमार पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल से बेगूसराय रेफर कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




