शिक्षकों के शोषण के खिलाफ तेज होगा आंदोलन
Updated at : 06 May 2018 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने डीपीओ स्थापना व कार्यालय कर्मियों पर नौकरी खत्म करने, जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने, गाली-गलौज व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. शिक्षक नेता श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों के शोषण के खिलाफ अब आरपार […]
विज्ञापन
खगड़िया : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार सिंह ने डीपीओ स्थापना व कार्यालय कर्मियों पर नौकरी खत्म करने, जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने, गाली-गलौज व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. शिक्षक नेता श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों के शोषण के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई होगी. कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद विभाग द्वारा समय सीमा के अंदर वेतन व एरियर के भुगतान का आश्वासन दिया गया था.
लेकिन इस दिशा में धरातल पर काम काफी धीमी गति से चलने के कारण बीते डेढ़ महीने से कई बार डीपीओ स्थापना से मिलकर कार्य पूरा करने का अनुरोध किया जा रहा था. इस क्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ डीपीओ स्थापना से मिलकर वेतन, एरियर भुगतान के साथ सेवा पुस्तिका संधारण में तेजी लाने का अनुरोध करने लिये शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल उनके मिलने कार्यालय पहुंचा. मांगों के पूरा होने के संबंध में पूछने पर गुस्से से आग बबूला होते हुए डीपीओ स्थापना ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को काफी भला बुरा कहा. शिक्षक नेता श्री सिंह ने लिपिक पीयुष कुमार पर खर्चा मांगने का आरोप लगाया है. कहा कि डीपीओ स्थापना, स्थापना लिपिक नीतू प्रियदर्शिनी सहित स्थापना कार्यालय के सभी कर्मी एकजुट होकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को धमकाने लगे. जिसका विरोध शिक्षकों के द्वारा भी किया गया. इसकी सूचना एसपी सहित थाना को आवेदन देकर की गयी है. अगर जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के तानाशाही रवैये में सुधार नहीं होता है तो आंदोलन तेज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




