नोरा फतेही के पास आखिरी मौका, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर NCW सख्त

Updated:
विज्ञापन
Nora Fatehi Song Controversy ncw summon sarke chunar teri april 27 hearing

एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. महिला आयोग ने नोरा फतेही को आयोग के सामने पेश होने का आखिरी मौका दिया है. मामले में संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है. जानिए क्या है पूरे मामले में अपडेट?

विज्ञापन

Nora Fatehi Song Controversy: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हमेशा कोई न कोई विवाद लगा ही रहता है. इनदिनों एक और विवाद चर्चा में है. इस बार मामला जुड़ा है नोरा फतेही से, जिन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ी चेतावनी दी है. ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को लेकर उठे विवाद के बीच आयोग ने उन्हें 27 अप्रैल को खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया है.

सुनवाई में नहीं पहुंची नोरा फतेही

दरअसल, कन्नड़ फिल्म KD: The Devil के इस गाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. गाने के बोलों को लेकर आपत्ति जताई गई और मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर वूमन ने खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी. बीते दिन यानी 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में नोरा फतेही खुद पेश नहीं हुईं और उनकी जगह उनके वकील पहुंचे, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया. आयोग की अध्यक्ष विजया रहटकर ने साफ कहा कि अगली सुनवाई में नोरा को पर्सनली उपस्थित होना होगा, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. इस मामले में एक्टर संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है और उन्हें 8 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

नोरा फतेही ने दी थी सफाई

महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं

वहीं, इस विवादित गाने से जुड़े गीतकार और फिल्म की टीम आयोग के सामने पेश हुई और लिखित में माफी मांगी. उन्होंने माना कि गाने के बोलों का समाज पर निगेटिव असर पड़ा है और भविष्य में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा भी किया. महिला आयोग ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. बता दें कि यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा था, जिसके बाद इसे सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया. अब सबकी नजर 27 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘वेकअप कॉल’, रवि किशन ने किया मूवी को सपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola