खगड़िया : चलती ट्रेन से जेवरात सहित कीमती सामान की चोरी

Updated at : 03 May 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया : चलती ट्रेन से जेवरात सहित कीमती सामान की चोरी

खगड़िया : चलती ट्रेन से रेलयात्री के लाखों के कीमती सामान की दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है़ घटना मंगलवार की दोपहर कटिहार-बरौनी रेल खंड पर न्यू तिनसुकिया-राजेंद्र नगर (13281) एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षण बोगी एस थ्री में बर्थ संख्या 57-58-59 पर हुई है़ अरुणाचल प्रदेश के रोइन्ग थाना क्षेत्र के डिबांग वैली […]

विज्ञापन

खगड़िया : चलती ट्रेन से रेलयात्री के लाखों के कीमती सामान की दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है़ घटना मंगलवार की दोपहर कटिहार-बरौनी रेल खंड पर न्यू तिनसुकिया-राजेंद्र नगर (13281) एक्सप्रेस ट्रेन के आरक्षण बोगी एस थ्री में बर्थ संख्या 57-58-59 पर हुई है़ अरुणाचल प्रदेश के रोइन्ग थाना क्षेत्र के डिबांग वैली की रहने वाली पीड़ित महिला नीलम ने बताया कि वे अपनी दो बेटी प्रियंका व प्रिया के साथ तिनसुकिया से बेगूसराय आ रही थी़

मंगलवार को ट्रेन के मानसी पहुंचने तक सारा सामान सुरक्षित था़ जब ट्रेन मानसी से खुली, तो उन्होंने बेटियों को सामान लेकर गेट पर जाने को कहा. इसी दौरान एक बैग गायब मिला.

बैग में रखे थे कीमती गहने व अन्य सामान : पीड़ित रेलयात्री के अनुसार चोरी गये बैग में
खगड़िया : चलती ट्रेन…
सोना का दो भर का चेन, 10 आना का कान का झुमका, कान का सोने का टॉप्स, पायल सहित नकद राशि सहित कीमती सामान रखा था. इसकी अनुमानित कीमत एक लाख से ऊपर आंकी जा रही है़
बेगूसराय से केस खगड़िया ट्रांसफर:
पीड़ित महिला नूतन ने बताया कि कीमती सामान से भरा बैग गायब देख उसके तो होश उड़ गये़ इतने में ट्रेन खगड़िया से खुल चुकी थी़ अगले स्टॉपेज बेगूसराय में ट्रेन रुकने पर इसकी शिकायत रेल थाना में जाकर की. घटना खगड़िया रेल थाना क्षेत्र में रहने के कारण पीड़ित महिला काे आवेदन लेकर खगड़िया रेल थाना भेज दिया गया है.
एक्सप्रेस ट्रेन की आरक्षित बोगी से दिन दहाड़े रेलयात्री के कीमती सामान का चोरी हो जाना सुरक्षित रेल यात्रा पर सवालिया निशान है. घटना की शिकायत बेगूसराय रेल थाना में आवेदन देकर की गयी है. साथ ही ट्विटर के माध्यम से पूरी घटना की सूचना रेल थाना को दी गयी है़
प्रियंका, पीड़ित रेलयात्री
ट्रेन में रेल यात्री के सामान की चोरी से जुड़ा आवेदन मिला है. घटना स्थल खगड़िया रेल थाना के अंतर्गत आता है़ इसलिए प्राथमिकी के लिए आवेदन खगड़िया रेल थाना भेज दिया गया है़
हारून रसीद़, रेल थानाध्यक्ष, बेगूसराय
अरुणाचल प्रदेश से बेगूसराय जा रही महिला रेल यात्री के ट्रेन से सामान की चोरी का आवेदन मिला है़ तहकीकात की जा रही है़
एएन दुबे, रेल थानाध्यक्ष, खगड़िया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन