जेइइ मेन में सृष्टि सुमन बनी खगड़िया टॉपर, मिल रही बधाई

खगड़िया : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जेइइ मेन के रिजल्ट प्रकाशन के बाद शहर के राजेंद्र चौक स्थित सृष्टि सुमन के घर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लग गयी. सृष्टि सुमन को जेइइ मेंस में 4449वां रैंक मिला है. सृष्टि के पिता राजेंद्र नगर निवासी कृष्ण कुमार सिंह, माता सुनैना कुमारी ने बताया […]
खगड़िया : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जेइइ मेन के रिजल्ट प्रकाशन के बाद शहर के राजेंद्र चौक स्थित सृष्टि सुमन के घर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लग गयी. सृष्टि सुमन को जेइइ मेंस में 4449वां रैंक मिला है. सृष्टि के पिता राजेंद्र नगर निवासी कृष्ण कुमार सिंह, माता सुनैना कुमारी ने बताया कि सृष्टि शुरू से ही मेधावी रही है.
एसएल डीएवी से वह 9.8 सीजीपीए प्राप्त की थी. 12वीं समस्तीपुर कॉलेज से 92.8 प्रतिशत प्राप्त किया है. सृष्टि ने बताया कि 20 मई को आयोजित होने वाली द्वितीय एडवांस में बेहतर अंक प्राप्त करना ही उनका लक्ष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




