अपराधियों ने कल्याण छात्रावास में घुस कर की फायरिंग व मारपीट

Updated at : 03 May 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने कल्याण छात्रावास में घुस कर की फायरिंग व मारपीट

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के हरि सिंह महाविद्यालय स्थित कल्याण छात्रावास में अपराधियों ने प्रवेश कर फायरिंग किया और छात्रों के साथ मारपीट की. घटना की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी गयी है. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इधर हथियार बंद अपराधियों ने नगर क्षेत्र के ज्योति […]

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के हरि सिंह महाविद्यालय स्थित कल्याण छात्रावास में अपराधियों ने प्रवेश कर फायरिंग किया और छात्रों के साथ मारपीट की. घटना की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी गयी है. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इधर हथियार बंद अपराधियों ने नगर क्षेत्र के ज्योति सिनेमा हॉल के समीप अर्जुन साह के घर प्रवेश कर उसकी वृद्ध पत्नी के साथ मारपीट की है. इस मामले में पीड़िता के पुत्र मनोह साह ने पुलिस को लिखित शिकायत की है.

बताया जाता है कि एचएस कॉलेज स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में मनी नदी की ओर से आधे दर्जन हथियारबंद अपराधी पहुंचे और छात्रों के साथ गाली-गलौज करने लगा. छात्रावास के बाहर खड़े गौतम कुमार पर अपराधियों ने बंदूक तान दिया और गोली चला दी. लेकिन, गौतम कुमार ने अपराधी का हाथ ऊपर की ओर कर दिया. इसके कारण गोली आसमान में छूट गया. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए पांच राउंड गोली भी चलायी. इससे छात्रों में दहशत व्याप्त है. छात्र प्रवीण दास ने बताया कि वर्षों से वह छात्रावास में रह रहा है. ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुआ. छात्रों ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर छात्रों को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगायी है. लेकिन, घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी खड़गपुर पुलिस घटना के संबंध में घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी तक नहीं ली. इससे छात्र भयभीत हैं और अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
दहशत में रह रहे छात्रावास के छात्र
अब तक नहीं हुई कार्रवाई
अपराधियों ने पांच राउंड गोली चलायी
खड़गपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी तक नहीं ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन