परबत्ता में आर्सेनिक युक्त पानी पी रहे हैं लोग

परबत्ता : प्रखंड के कुल 22 पंचायत में से 20 पंचायतों के लगभग 40 प्रतिशत वार्ड में नली गली योजना के तहत विकास कार्य प्रगतिशील है. जबकि शेष वार्डो में विकास के कार्य कछुए की गति से जारी है. दो पंचायत सियादतपुर अगुवानी एवं महद्दीपुर पंचायत मे अबतक राशि का हस्तांतरण नहीं होने से इस […]
परबत्ता : प्रखंड के कुल 22 पंचायत में से 20 पंचायतों के लगभग 40 प्रतिशत वार्ड में नली गली योजना के तहत विकास कार्य प्रगतिशील है. जबकि शेष वार्डो में विकास के कार्य कछुए की गति से जारी है. दो पंचायत सियादतपुर अगुवानी एवं महद्दीपुर पंचायत मे अबतक राशि का हस्तांतरण नहीं होने से इस योजना का शुरुआत भी नहीं हो पाया है. मलुम हो की सियादतपुर अगुवानी पंचायत मे नमामि गंगे परियोजना के तहत शौचालय बनाने का काम तेजी से पूरा हो चुका है.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी परेशान हैं. प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थी आज भी लाभ पाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है. आर्सेनिक युक्त जहरीला पानी पीने को लोग मजबूर हैं. प्रखंड के गंगा किनारे अवस्थित 11 पंचायत आर्सेनिक युक्त पानी पीने को विवश हैं.
सरकार द्वारा कराए गये सर्वे मे यह साबित हो चुका है की गंगा किनारे अवस्थित कई गांव मे भूगर्भीय जल मे आर्सेनिक की अधिकता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिये खतरनाक है. हर घर जल योजना के तहत इन पंचायतों मे प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना है.परन्तु यह योजना अबतक फाइल तक ही सीमित है. धरातल पर इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




