गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Updated:
विज्ञापन
giridih crime news

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Giridih News: गिरिडीह जिले के मानपुर कहुवाई गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से अमरदीप सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर कहुवाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

2022 में हुई थी शादी 

मिली जानकारी के अनुसार, गावां प्रखंड के हड़हड़ा गांव निवासी सरिता देवी (पिता- प्रकाश राय) की शादी वर्ष 2022 में तिसरी प्रखंड के मानपुर कहुवाई निवासी महेश राय (पिता- भगीरथ राय) के साथ हुई थी. बीते सोमवार की देर रात सरिता देवी ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूत्रों के मुताबिक, मृतका गर्भवती भी थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है. 

सास ने दामाद पर लगाया आरोप 

मृतका की मां ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना ने परिवार में शोक का माहौल पैदा कर दिया है. मृतका अपने पीछे एक साल की मासूम बच्ची को छोड़ गई है. 

पुलिस ने छानबीन शुरू की 

घटना की सूचना मिलते ही लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार और थानसिंहडीह थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मुक्त झारखंड के लिए हाईकोर्ट का मास्टर प्लान, स्कूलों में जागरूकता और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola