सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 06 Mar 2018 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

युवक बंधन बैंक भागलपुर में था कार्यरत पसराहा : थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित राकेश होटल के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे आस पास की है. घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. […]

विज्ञापन

युवक बंधन बैंक भागलपुर में था कार्यरत

पसराहा : थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित राकेश होटल के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे आस पास की है. घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पसराहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया. वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार होने में सफल रहा. पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा निवासी ब्रह्मदेव साह के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि हादसे का शिकार युवक बंधन बैंक में कार्यरत था. सोमवार की सुबह सुजीत कुमार अपने घर से खगङिया होते हुये भागलपुर जा रहे थे.
तभी पसराहा थाना के आगे दुर्घटना के शिकार हो गये. इधर पसराहा थाना क्षेत्र स्थित राजमार्ग पर लगातार हो रहे घटना से तरह तरह के कयास लगाये जा रहे. लोगों के जेहन में एक बात तैर रहा है कि आखिर क्यों महेशखूंट व सतीशनगर के बीच दुर्घटनाएं हो रही है. पिछले दिनों लगातार हुए घटना में पसराहा के आस पास छः लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई थी. जिसमें चार पुलिसकर्मी शामिल थे.घटना को रोकने के लिये प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जबकि लगातार हो सड़क हादसे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन