40 के बाद मां बनीं टीवी की ये हीरोइनें, एक तो बनने वाली हैं जुड़वा बच्चों की मां

Updated:
विज्ञापन
TV Actresses Pregnancy after 40 divyanka karishma yuvika motherhood

टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज

TV Actresses Pregnancy: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने 40 के बाद मां बनकर समाज की सोच बदली है. दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर करिश्मा तन्ना तक, इन सितारों ने साबित किया कि सकारात्मक सोच के साथ किसी भी उम्र में मदरहुड संभव है. जानिए उन एक्ट्रेसेज के बारे में, जिन्होंने 40 के बाद बेबी प्लान किया…

विज्ञापन

TV Actresses Pregnancy: आज के दौर में मां बनने की उम्र को लेकर सोच तेजी से बदल रही है. पहले जहां 30 के बाद प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की बातें होती थीं, वहीं अब टीवी इंडस्ट्री की कई नामी एक्ट्रेसेस ने इस सोच को तोड़ दिया है. 40 के बाद मां बनकर इन हसीनाओं ने साबित कर दिया है कि सही समय वही होता है, जब आप खुद तैयार हों.

आइए उन एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं…

दिव्यांका त्रिपाठी

इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट नाम दिव्यांका त्रिपाठी का है. 41 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है. खास बात ये है कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. उन्होंने और विवेक दहिया ने इस खबर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है.

करिश्मा तन्ना

वहीं करिश्मा तन्ना ने भी 42 साल की उम्र में अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया. उनकी ये प्रेग्नेंसी इस साल की चर्चित खबरों में शामिल हो गई है. करिश्मा ने दिखाया कि फिटनेस और सही लाइफस्टाइल से उम्र सिर्फ एक नंबर रह जाती है.

युविका चौधरी

युविका चौधरी ने 41 साल की उम्र में बेटी ‘एकलीन’ को जन्म दिया. उन्होंने और प्रिंस नरूला ने IVF तकनीक का सहारा लिया और इस पूरे सफर को खुलकर साझा किया, जिससे कई महिलाओं को हिम्मत मिली.

किश्वर मर्चेंट

इसके अलावा किश्वर मर्चेंट ने 40 साल की उम्र में बेटे ‘निर्वेयर’ को जन्म दिया और अपने अनुभव को ‘चमत्कार’ बताया. वहीं अनिता हसानंदिनी ने भी 40 की उम्र में मां बनकर यह साबित किया कि सही मानसिक तैयारी सबसे ज्यादा मायने रखती है.

यह भी पढे़ं: सुशांत सिंह राजपूत का AI ‘राम’ अवतार देख भावुक हुईं बहन श्वेता, लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola